संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में किसानों ने भरी हुंकार, बड़े आंदोलन की दी चेतावनी।
डीके निगम संवाददाता

खुर्जा/बुलंदशहर/ बुधवार को (खुर्जा क्षेत्र) में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत का आयोजन किया गया। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अरब सिंह सहित जनपद बुलंदशहर से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
महापंचायत में किसानों ने केंद्र सरकार से देशभर में एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) कानून लागू करने की मांग उठाई। किसानों का कहना था कि सरकार उनकी मांगों को लगातार नजरअंदाज कर रही है, जिसके चलते देशभर के किसान संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यदि किसानों की मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो देशव्यापी बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। किसानों ने दावा किया कि जिले के किसान पूरी तरह एकजुट हैं और बड़े आंदोलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
महापंचायत के अंत में किसानों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया और सरकार से किसानों के हित में जल्द निर्णय लेने की मांग की।
इस मौके पर बिशन सिंह आलोक चौधरी लीलू प्रधान सुरेंद्र सिंह सतपाल सिंह राहुल चौधरी लोकेंद्र प्रधान रिंकू सिंह अमर सिंह लोधी कुमरपाल सिंह वीरेंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।






