Wednesday, November 18, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedमेरठ-बदायूं मार्ग पर हादसों का खतरा, हर महीने 25 से 30 दुर्घटनाओं...

मेरठ-बदायूं मार्ग पर हादसों का खतरा, हर महीने 25 से 30 दुर्घटनाओं का दावा भाजपा नेता ने सांसद को लिखा पत्र।

मेरठ-बदायूं मार्ग पर हादसों का खतरा, हर महीने 25 से 30 दुर्घटनाओं का दावा भाजपा नेता ने सांसद को लिखा पत्र।

सड़क किनारे पटरी नहीं, बिजली के खंभे और पेड़ों की शाखाएं बन रहीं मुसीबत; भाजपा नेता ने सांसद डॉ. भोला सिंह को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की

डीके निगम संवाददाता

बुलंदशहर। मेरठ-बदायूं मार्ग पर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर क्षेत्रीय सहसंयोजक पश्चिमी उत्तर प्रदेश परवेंद्र देशवाल ने बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह को पत्र लिखकर समस्या के समाधान की मांग की है।

17 नवंबर 2026 को लिखे पत्र में उन्होंने अवगत कराया कि बुलंदशहर क्षेत्र में मेरठ-बदायूं मार्ग पर ग्राम धतूरी से डिबाई चौराहे तक आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। पत्र में दावा किया गया है कि इस मार्ग पर हर महीने करीब 25 से 30 दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिनमें लोगों की जान जा रही है।

पत्र में दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए बताया गया है कि सड़क के किनारे पटरियों का अभाव है तथा विद्युत खंभे सड़क के बेहद नजदीक लगे हुए हैं। इसके अलावा पेड़ों की शाखाएं लगातार बढ़कर सड़क के ऊपर आ रही हैं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है। चौराहों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में रिफ्लेक्टर युक्त मजबूत ब्रेकर नहीं होने से भी हादसों का खतरा बना रहता है।

परवेंद्र देशवाल ने पत्र के माध्यम से सांसद डॉ. भोला सिंह से आग्रह किया है कि वे इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता करें और आवश्यक सुधार कार्य कराने की पहल करें।

उन्होंने कहा कि समय रहते सड़क सुरक्षा के उपाय किए जाने से न केवल दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है, बल्कि अनेक परिवारों को उजड़ने से भी बचाया जा सकता है। अब देखना होगा कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे पर संबंधित विभाग कब तक प्रभावी कार्रवाई करता है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img