Wednesday, November 18, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़ग्राम गरौली में यूनियन बैंक का वित्तीय समावेशन संतृप्तता अभियान, ग्रामीणों को...

ग्राम गरौली में यूनियन बैंक का वित्तीय समावेशन संतृप्तता अभियान, ग्रामीणों को बीमा योजनाओं और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी

जनसागर टुडे 

देवगांव (आजमगढ़)/ सूरज सिंह – यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की देवगांव शाखा की ओर से ग्राम पंचायत गरौली में वित्तीय समावेशन संतृप्तता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के तहत ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी वित्तीय योजनाओं, कम प्रीमियम वाली बीमा योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ के लीड बैंक मैनेजर (एलडीएम) अभिषेक द्विवेदी शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एलडीएम अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि भारत सरकार की ओर से आम नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण वित्तीय योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान, मजदूर और ग्रामीण परिवारों को कम खर्च में बीमा सुरक्षा एवं बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिल सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार लाभ उठाएं और अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करें।

उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का वार्षिक प्रीमियम 436 रुपये है। वहीं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 20 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर बीमा सुरक्षा उपलब्ध होती है। उन्होंने दोनों योजनाओं की उपयोगिता, पात्रता एवं बीमा लाभों के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से समझाया और अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर दिया। एलडीएम ने भारत सरकार की अन्य वित्तीय समावेशन योजनाओं की जानकारी देते हुए बैंक खाते, बीमा, बचत तथा विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी का अवसर मिल सके।

कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों को लेकर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी फोन कॉल, बैंक अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करने वाले लोगों तथा ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान के प्रति सतर्क किया गया। उन्होंने कहा कि बैंक कभी भी फोन पर ग्राहकों से ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड या गोपनीय बैंकिंग जानकारी नहीं मांगता। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने अथवा अज्ञात व्यक्ति के कहने पर बैंकिंग जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक ऋतुराज, देवगांव शाखा प्रबंधक अभिनव प्रकाश, ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार, बैंक मित्र एवं ग्राम पंचायत के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को वित्तीय योजनाओं के प्रति जागरूक करने, बीमा सुरक्षा का महत्व समझाने तथा डिजिटल बैंकिंग के सुरक्षित इस्तेमाल की जानकारी देने का प्रयास किया गया। बैंक अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ लेने और बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img