Saturday, November 14, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRनगर पालिका परिषद ने चलाया जागरूकता अभियान, अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने...

नगर पालिका परिषद ने चलाया जागरूकता अभियान, अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने नागरिकों से की सक्रिय भागीदारी की अपील

जनगणना-2027: दादरी में 16 नवंबर से शुरू होगा स्व-गणना अभियान, घर बैठे डिजिटल माध्यम से दर्ज करा सकेंगे विवरण
दादरी (गौतमबुद्धनगर)। जनगणना-2027 को लेकर नगर पालिका परिषद दादरी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जनगणना के द्वितीय चरण के तहत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी दर्ज करा सकेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।
नगर पालिका परिषद दादरी की अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता के निर्देशानुसार शहर के प्रमुख स्थानों और चौराहों पर जागरूकता संबंधी फ्लेक्स लगाए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को भी जनगणना और स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि वे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जागरूक कर सकें।
नगर पालिका की टीम नागरिकों को बता रही है कि वे भारत सरकार के स्व-गणना पोर्टल http://se.census.gov.in पर जाकर घर बैठे सुरक्षित और आसान डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से अपनी जनगणना संबंधी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। यह सुविधा 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने नगरवासियों से अपील की कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं और सही एवं तथ्यात्मक जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़े देश की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता बेहद जरूरी है।
नगर पालिका परिषद दादरी ने सभी नागरिकों से डिजिटल स्व-गणना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर इस राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img