Friday, November 13, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होममनोरंजनदेशभक्ति और छठ की आस्था से सजी ‘वरदान छठी माई के’, रिलीज...

देशभक्ति और छठ की आस्था से सजी ‘वरदान छठी माई के’, रिलीज के बाद दर्शकों में बढ़ी चर्चा

राग म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज भोजपुरी फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार

लखनऊ -देशभक्ति और छठ महापर्व की आस्था पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘वरदान छठी माई के’ रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फिल्म राग म्यूजिक वर्ल्ड के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुकी है और दर्शकों के बीच इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। रिलीज के बाद फिल्म का शानदार प्रोग्रेस पूरी टीम के लिए उत्साह का विषय बना हुआ है।

फिल्म में राजकुमार राजू, रुना सिंह, निशा तिवारी, उदय सिंह और खुशबू कामेश्वर सहित अन्य कलाकारों ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म की कहानी, लेखन एवं निर्देशन अमरेंद्र कुमार ने किया है, जबकि इसकी निर्माता गीता कुमारी हैं।

‘वरदान छठी माई के’ में देशभक्ति, पारिवारिक भावनाओं और छठी मइया के प्रति अटूट श्रद्धा को भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। फिल्म की कहानी दर्शकों को आस्था, त्याग और देशप्रेम के संदेश से जोड़ने का प्रयास करती है।

फिल्म की रिलीज के बाद हो रही चर्चाओं और दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं से फिल्म की टीम काफी उत्साहित है। निर्माता, निर्देशक और कलाकारों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फिल्म को और अधिक दर्शकों का प्यार एवं आशीर्वाद मिलेगा।
‘वरदान छठी माई के’ देशभक्ति और छठ महापर्व की महिमा को समर्पित एक भावनात्मक भोजपुरी फिल्म है, जो दर्शकों के दिलों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img