*खुर्जा के लाल ओलंपियन अरविंद सिंह को अर्जुन अवार्ड मिलने पर हर्ष, एड. रंजना सिंह ने दी बधाई*
*खुर्जा, बुलंदशहर।* खुर्जा विधानसभा के गांव खबरा के लाल, देश के प्रतिभाशाली ओलंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय रोइंग खिलाड़ी अरविंद सिंह को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा प्रतिष्ठित ‘अर्जुन अवार्ड 2025’ से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में गर्व और हर्ष का माहौल है।
भाजपा नेत्री एवं खुर्जा से दावेदार एडवोकेट रंजना सिंह ने अरविंद सिंह को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी हैं।
एड. रंजना सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा कि एक साधारण किसान परिवार से निकलकर अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और असाधारण प्रतिभा के बल पर ओलंपिक, एशियन गेम्स सहित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक जीतकर आपने देश और खुर्जा की माटी का गौरव बढ़ाया है। यह सम्मान पूरे खुर्जा विधानसभा ही नहीं, बल्कि पूरे बुलंदशहर जनपद के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने अरविंद सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।






