*श्री रामलीला समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष पत्रकार हरित शर्मा को श्री रामलीला महोत्सव के लिए समस्त पत्रकारों ने उनका हार्दिक अभिनंदन कर अपना पूर्ण सहयोग व समर्थन दिया*

जन सागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल
गुलावठी
वर्ष 2026 के लिए नवनियुक्त श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष बने पत्रकार हरित शर्मा को श्री रामलीला समिति की ओर से आगामी माह में होने वाले रामलीला महोत्सव के भव्य व सफल आयोजन के लिए नगर के समस्त पत्रकारों की एक बैठक रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं पत्रकार हरित शर्मा एडवोकेट के आवास पर संपन्न हुई, जिसमें पंद्रह दिवसीय रामलीला महोत्सव को भव्य बनाने पर विचार-विमर्श कर रुपरेखा तैयार की गई। कई पत्रकार साथियो ने अपने सुझाव भी रखे। बैठक में सभी पत्रकारों ने रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं पत्रकार हरित शर्मा एडवोकेट को पूर्ण रूप से श्री रामलीला महोत्सव कार्यक्रम में सहयोग देने का अपना पूर्ण समर्थन दिया।
समस्त पत्रकारों के पिता तुल्य व संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार– प्रेम बंसल व पी एन गोविल ने पत्रकार हरित शर्मा को अपना आत्मीय व हृदय से आशीर्वाद दिया।
सम्मानित पत्रकारों में संरक्षक व वरिष्ठ पत्रकार प्रेम बंसल, पीएन गोविंल, जगत पाल एडवोकेट, व पत्रकार संदीप तायल, दीपक बंसल, हरीश सैनी, राजू चौधरी, पवन शर्मा, इकरामुद्दीन, नितिन मोदी, गौरव शर्मा, कुलदीप शर्मा, अरुण यादव, शादाब सैफी, प्रशांत सेन मंगवाने, राजीव अग्रवाल, उपस्थित रहे।






