जनसागर टुडे
आजमगढ़ मेहनाजपुर / सूरज सिंह – जिले के मेहनाजपुर थाना स्थित नारायणपुर गाँव से सोमवार को 52 वर्षीय अच्छेलाल विस्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय फूलचंद विस्वकर्मा ने फासी के फन्दे पर लटककर जान दे दी | मामले की जानकारी मिलते ही परिवार का रो रो कर बुरा हाल है वहीं छेत्र मे इस खबर से कोहराम मच गया | मृतक अच्छेलाल के परिवार मे उनकी पत्नी व दो पुत्र शिवम् व सागर व एक पुत्री है | पिता के इस अचानक मृत्यु से बच्चो के सर से पिता का साया उठ गया |
घटना की सूचना मिलते ही मेहनाजपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची |पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |






