Tuesday, October 6, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedभक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति के रंग में रंगा बुलंदशहर, ‘हनुमान अंश’...

भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति के रंग में रंगा बुलंदशहर, ‘हनुमान अंश’ फिल्म टीम का भव्य स्वागत।

–भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति के रंग में रंगा बुलंदशहर, ‘हनुमान अंश’ फिल्म टीम का भव्य स्वागत।

*अभिनेता शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी समेत फिल्म टीम का भव्य स्वागत, अनन्या सिंह के मधुर भजनों पर झूमे श्रद्धालु*

सिकंदराबाद टोल से बुलंदशहर नगर में भ्रमण करते हुए भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचा रोड शो; जगह-जगह पुष्पमाला, अंगवस्त्र एवं पुष्पवर्षा से हुआ अभिनंदन, 1008 हनुमान चालीसा पाठ में गूंजा ‘जय श्रीराम’

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर। मंगलवार को बुलंदशहर में ‘हनुमान अंश’ फिल्म टीम के आगमन पर भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति से जुड़े तीन प्रमुख कार्यक्रम—भव्य रोड शो, प्रेस वार्ता एवं 1008 हनुमान चालीसा पाठ-भजन संध्या आयोजित किए गए। कार्यक्रम में नगरवासियों, श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सिकंदराबाद टोल से शुरू हुआ रोड शो, भाजपा जिला कार्यालय पर हुआ समापन
‘हनुमान अंश’ फिल्म टीम का सिकंदराबाद टोल पर स्वागत करने के बाद भव्य रोड शो का शुभारंभ हुआ। रोड शो सिकंदराबाद नगर से होते हुए भूड़
चौराहा, काले आम चौराहा, कचहरी रोड, राजा बाबू पार्क एवं तहसील रोड से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय, गंगानगर, बुलंदशहर पहुंचा, जहां रोड शो का भव्य रूप से समापन हुआ।
रोड शो के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर नगरवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर, अंगवस्त्र भेंट कर एवं पुष्पवर्षा कर ‘हनुमान अंश’ फिल्म टीम का आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। फिल्म टीम की एक झलक पाने के लिए विभिन्न स्थानों पर लोगों में उत्साह दिखाई दिया।
फिल्म टीम में नीम करोली बाबा की भूमिका निभा रहे अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी, भजन गायिका अनन्या सिंह एवं टीवी न्यूज़ एंकर गौरव किशोर शर्मा प्रमुख रूप से शामिल रहे।
भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजक जिला अध्यक्ष विकास चौहान के अध्यक्षता में हुई प्रेस वार्ता
रोड शो के भाजपा जिला कार्यालय पहुंचने के बाद प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी अभिनव वर्मा ने किया।
प्रेस वार्ता में स्याना विधायक देवेंद्र लोधी, जिला महामंत्री संतोष वाल्मीकि नीरज चौधरी जिला उपाध्यक्ष भवतोष गुर्जर ,हितेश गर्ग, कुलदीप चौधरी, दिवाकर सिंह, जिला मंत्री गौरव मित्तल की रही गरिमा मई उपस्थित रही।

प्रेस वार्ता को नीम करोली बाबा की भूमिका निभा रहे शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी, भजन गायिका अनन्या सिंह एवं टीवी न्यूज़ एंकर गौरव किशोर शर्मा ने संबोधित किया।
फिल्म कलाकारों ने ‘हनुमान अंश’ फिल्म के उद्देश्य, विषयवस्तु, आध्यात्मिक संदेश एवं सनातन संस्कृति से जुड़े भाव के संबंध में मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका के लिए आभार व्यक्त किया।
अनन्या सिंह के मधुर भजनों से भक्तिमय हुआ बुलंदशहर
प्रेस वार्ता के पश्चात निकुंज हॉल, बुलंदशहर में 1008 हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध भजन गायिका अनन्या सिंह के मधुर एवं भक्तिमय भजनों से पूरा वातावरण भक्तिरस में सराबोर हो गया।
अनन्या सिंह द्वारा सीताराम के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ “जय श्रीराम” के जयघोष लगाए, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं एवं फिल्म टीम ने सामूहिक रूप से प्रभु श्रीराम एवं हनुमान जी का गुणगान किया तथा 1008 हनुमान चालीसा पाठ में सहभागिता की। इस दौरान भक्ति, आस्था और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
“बुलंदशहरवासियों का स्नेह और आशीर्वाद सदैव स्मरण रहेगा” — शोभिनव सत्या
नीम करोली बाबा की भूमिका निभा रहे शोभिनव सत्या ने कहा कि बुलंदशहर की धरती पर जिस आत्मीयता, श्रद्धा और उत्साह के साथ ‘हनुमान अंश’ फिल्म टीम का स्वागत हुआ, वह उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से भक्ति, संस्कार और सनातन संस्कृति के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने बुलंदशहर की सम्मानित जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हनुमान जी की कृपा और आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए तथा ‘हनुमान अंश’ फिल्म को दर्शकों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हो, यही उनकी कामना है।
“प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचे” — पूर्णिमा तिवारी
अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी ने कहा कि बुलंदशहर में मिले प्रेम और सम्मान से वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ भक्ति, आस्था और हमारी सनातन सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा प्रयास है।
उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम और हनुमान जी के आदर्शों एवं भक्ति का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति एवं संस्कारों से जुड़े, यही इस प्रयास की भावना है। उन्होंने बुलंदशहर की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हनुमान जी का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और फिल्म को दर्शकों का भरपूर स्नेह मिले।

“जनता का स्नेह और सहभागिता बनी कार्यक्रम की विशेष पहचान” — विकास चौहान
कार्यक्रम के आयोजक एवं समन्वयक भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म टीम का बुलंदशहर आगमन और नगरवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत ने पूरे आयोजन को विशेष बना दिया। सिकंदराबाद टोल से लेकर बुलंदशहर नगर एवं भाजपा जिला कार्यालय तक रोड शो में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पमालाओं, अंगवस्त्र एवं पुष्पवर्षा से फिल्म टीम का अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि 1008 हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन संध्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता तथा अनन्या सिंह के मधुर भजनों पर गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
विकास चौहान ने कहा कि प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की भक्ति, सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश जन-जन तक पहुंचे, यही ऐसे आयोजनों की भावना है। उन्होंने कामना की कि ‘हनुमान अंश’ फिल्म को सफलता मिले, जनता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हो तथा फिल्म के माध्यम से सनातन संस्कृति एवं भक्ति का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे।
उन्होंने बुलंदशहर की सम्मानित जनता, श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं मीडिया बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि सभी के सहयोग एवं सहभागिता से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल मंडल अध्यक्ष भीष्म सिसोदिया केशव चौधरी केपी सिंह डॉ एसके गोयल डॉ एसके राणा ,बसंत लोधी, नीरज गेरोल, डॉ राष्ट्रीय चेतना मिशन हेमंत सिंह, कुलविंदर राष्ट्रीय क्रांति सभासद योगेश गुप्ता लोकेश लोधी त्रिभुवन नारायण सुखदेव शर्मा शैंकी चौधरी ,अनुज चौहान सहित दल,सहित सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img