Tuesday, October 6, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedप्रेम प्रसंग के चलते की गई थी मुकेश की हत्या, पत्नी गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी मुकेश की हत्या, पत्नी गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी मुकेश की हत्या, पत्नी गिरफ्तार

डिबाई। बीते 15 सितंबर को डिबाई तहसील क्षेत्र के गांव उदयपुर स्थित आम के बाग में सतोहा निवासी मुकेश का शव बरामद हुआ था। सूचना पर पहुंची डिबाई कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए मृतक के भाई की तहरीर और पत्नी पर जताए गए हत्या के शक को आधार बनाकर विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल के दौरान पुलिस को हत्या में मृतक की पत्नी के साथ दो अन्य लोगों की संलिप्तता के संकेत मिले।

पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, प्रेम प्रसंग के चलते मुकेश की हत्या की गई थी। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

गिरफ्तार महिला के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img