धर्मेंद्र सिंह बने कांग्रेस के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष।
डीके निगम संवाददाता

बुलंदशहर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए धर्मेंद्र सिंह को जनपद बुलंदशहर के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह नियुक्ति कांग्रेस के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश और शीर्ष नेतृत्व की संस्तुति पर की गई है। पार्टी ने धर्मेंद्र सिंह के प्रति निष्ठा, सामाजिक सरोकार और संगठन के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के शोषित, वंचित और पिछड़े वर्गों की आवाज को बुलंद करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही कांग्रेस की नीतियों और जनहित से जुड़ी योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए कार्य करने की बात कही।
धर्मेंद्र सिंह की नियुक्ति पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और संगठन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद व्यक्त की।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि नई जिम्मेदारी के साथ धर्मेंद्र सिंह के सामने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और एससी/एसटी वर्ग के बीच पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की महत्वपूर्ण चुनौती होगी।






