साहिबाबाद। न्यू करेहड़ा कॉलोनी स्थित गोल्डन एंजिल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय परिसर में बच्चों और शिक्षकों ने देशभक्ति के जज्बे के साथ स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रबंधक जगदीश कालिया एवं प्रधानाचार्य किरण कालिया ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश को आजादी दिलाने के लिए अनेक वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके बलिदान और संघर्ष के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में स्वतंत्रता के साथ जीवन जी रहे हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से देश के वीरों के आदर्शों को अपनाने, राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने तथा देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का वातावरण देशभक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।
इस मौके पर काजल शर्मा, चंचल शर्मा, पूनम कुमारी, खुशी राय, रश्मि मिश्रा, दुर्गेश चौधरी, कौशल्या शर्मा, सुधा शुक्ला, सुंदरेश बंसल, पूजा कुमारी एवं रचना कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।






