Tuesday, August 18, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedमेहनाजपुर मे लोगो का संघर्ष रास्ते पर जल निकास के लिए चला...

मेहनाजपुर मे लोगो का संघर्ष रास्ते पर जल निकास के लिए चला सफाई कार्य

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ मेहनाजपुर / सूरज सिंह – आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर बाजार मे नहर के समीप लगातार जलभराव से लोग बहुत परेशान रहते है | जलभराव के चलते लोगो द्वारा विभाग का ध्यान आकर्षित कराने के लिए सड़क पर भरे पानी मे धान रोपाई का काम किया | कुछ दिन बाद पुनः छेत्र के लोगो द्वारा समाधान न होने पर रास्ते पर बैठ गए | बतादे की मेहनाजपुर के रास्ते पर जलभराव को लेकर रोशन सिंह, शुभम सिंह देहाती, अनुराग तिवारी, पंकज सिंह सहित लोगो के लगातार प्रयास ने सफलता का रूप लिया है | इन लोगो ने नहर के समीप रास्ते के लिए हर तरह से प्रयास किया जिससे जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो और मंगलवार का इन सभी के मेहनत से सफलता का पहला चरण दिखाई दिया | पी डब्लू डी द्वारा तत्काल जेसीबी भिजवा कर नाली का सफाई करवाया गया जिससे जलभराव का स्तर कम हो सके | कार्य को देखने के बाद हर वह व्यक्ति खुश होगा जो इस के लिए लगा रहा | रास्ते के जलभराव से निपटारा और पक्की नाली निर्माण व सड़क निर्माण का ये मांग और जनहित के इस कार्य के सभी युवा जो इस सड़क निर्माण के मांग मे शामिल रहे उनका पूरा छेत्र सराहना कर रहा है |

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img