Friday, August 7, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedकूबा पीजी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह के निधन...

कूबा पीजी कॉलेज के पूर्व प्रबंधक श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह के निधन पर शोक की लहर।

जनसागर टुडे 

सिधौना मेहनाजपुर आजमगढ़ / सूरज सिंह  – आजमगढ के मेहनाजपुर कूबा पीजी कॉलेज, दरियापुर नेवादा के पूर्व प्रबंधक, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं ग्राम चुल्लूपुर, सिधौना निवासी श्रद्धेय श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह जी (92 वर्ष) के निधन से शिक्षा जगत व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर महाविद्यालय में शोक सभा आयोजित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रबंध समिति ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। पूर्व प्राचार्य प्रो देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संस्थान के प्रबंधक के रूप में उनका गरिमामय कार्यकाल, दूरदर्शी सोच और कुशल मार्गदर्शन सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने शिक्षा के प्रसार और समाज सेवा में अप्रतिम योगदान दिया।शोक सभा में दिवंगत पुण्यात्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया तथा ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, डॉ राणा प्रताप सिंह, डॉ शैलेंद्र प्रताप रघुवंशी, समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी व छात्र / छात्राएं उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img