*डिबाई के छात्र ने मुख्यमंत्री का हू-व-हू स्क्रैच फोटो बनाया*
धर्मेंद्र लोधी 
डिबाई। डिबाई विधायक सीपी सिंह लोधी ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट कर डिबाई विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा की तथा मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस दौरान विधायक सीपी सिंह लोधी ने गांव ढकनगला(नरौरा) के प्रतिभाशाली छात्र-कलाकार तनुज बघेल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलवाया जिसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सुंदर स्केच फोटो तराशा था जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सप्रेम भेंट किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस होनहार छात्र की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर प्रमोद मीणा, सोमेन्द्र लोधी,शिव कुमार,एवं तनुज वघेल उपस्थित रहे।






