जनसागर टुडे
आजमगढ़ /अजय सिंह – आजमगढ़ शिब्ली नेशनल नर्सरी स्कूल अमिलो मुबारकपुर से शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं में नीट के 5, चार्टर्ड अकाउंटेंसी सीए के 7, आईआईटी के 1 और गेट के 1 सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि शिब्ली नेशनल कॉलेज के मैनेजर अबू साद शम्सी, इब्न सीना तिब्बिया कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद अजमल शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज मैनेजर, शिब्ली नेशनल नर्सरी स्कूल के मैनेजर, शिब्ली नेशनल कॉलेज के वाइस प्रेसिडेंट, प्रेसिडेंट डॉ. शौकत अली, आजमगढ़ मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी के सचिव अतहर राशिद खान तथा जॉइंट सेक्रेटरी जफर इकबाल रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है तथा ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों में आगे बढ़ने का आत्मविश्वास पैदा करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल फातमा ज़हरा ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते किया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






