गढ़मुक्तेश्वर में मोहसिन रजा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।
गढ़मुक्तेश्वर। उत्तर प्रदेश अल्प
संख्यक आयोग के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा के गढ़मुक्तेश्वर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उनके प्रतिनिधि ताहिर खान अपने साथियों के साथ कार्यक्रम में पहुंचे और मोहसिन रजा का अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम में दरावर के संदीप प्रधान, मोहरसा सोसायटी के चेयरमैन प्रेम सिंह बामनपुर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। ताहिर खान ने कहा कि सभी साथियों के साथ गढ़मुक्तेश्वर में मोहसिन रजा का स्वागत करने का अवसर मिला। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया।






