Tuesday, October 6, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedनगरपालिका परिषद दादरी के ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम में सजी भव्य रंगोली,...

नगरपालिका परिषद दादरी के ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम में सजी भव्य रंगोली, दिया स्वच्छता का संदेश

दादरी। नगर पालिका परिषद दादरी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम में छात्राओं ने भव्य एवं आकर्षक रंगोली बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम नगर पालिका परिषद दादरी की अध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा एवं अधिशासी अधिकारी श्रीमती शालिनी गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शैक्षिक पब्लिक स्कूल, रेलवे रोड, दादरी की शिक्षिकाओं पूजा सिसोदिया, गुलकिशा सैफी, निशा अनुरागी, निशा गर्ग, ज्योति सिंह एवं गौरी सोनी के मार्गदर्शन में कक्षा आठवीं की छात्राओं सृष्टि भाटी, अनन्या रावत, जोया सैफी तथा दिशा शर्मा ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘स्वच्छता ही सेवा’ की थीम पर सुंदर रंगोली तैयार की। रंगोली के माध्यम से नगरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता शर्मा एवं अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने छात्राओं और शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों से बच्चों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है।
वहीं, नगर पालिका परिषद दादरी द्वारा क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण एवं स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी अभियान चलाया गया। वार्ड नंबर-8 तुलसी विहार कॉलोनी में धूल नियंत्रण अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ ही कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन (सीएंडडी) वेस्ट तथा घर-घर कूड़ा पृथक्करण को लेकर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img