Friday, October 2, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedवेदांता इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धा से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में श्रद्धा से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

जनसागर टुडे 

‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश से विद्यार्थियों ने लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

आजमगढ़ / अजय सिंह – आइकॉनिक स्कूल ऑफ आजमगढ़–वेदांता इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा से हुआ। विद्यार्थियों को दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शों और राष्ट्र के प्रति योगदान से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। इसके बाद विद्यालय के प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह, संरक्षक अरविंद कुमार सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। नन्हे विद्यार्थियों ने तख्तियों और पोस्टरों के माध्यम से सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, देशभक्ति, किसान और जवान के सम्मान से जुड़े संदेश प्रस्तुत किए। इससे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल दिखाई दिया।प्रबंध निदेशक शिव गोविंद सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा का विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के ‘जय जवान, जय किसान’ के संदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और समृद्धि में जवानों और किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। विद्यार्थियों को शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखकर अपने व्यवहार और जीवन में अपनाने का संकल्प लेने को कहा। कार्यक्रम में आयशा तैयब, डॉ. शोमिता श्रीवास्तव, सोनम सिंह, अनीता सिंह, आरती सिंह, कुमकुम दुबे, ई. इंद्रजीत साहनी, प्रद्युम्न विश्वकर्मा सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img