Friday, October 2, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedकिंग्सवुड में गाँधी जी व् लाल बहादुर शास्त्री का मनाया जन्म दिन*

किंग्सवुड में गाँधी जी व् लाल बहादुर शास्त्री का मनाया जन्म दिन*

*किंग्सवुड में गाँधी जी व् लाल बहादुर शास्त्री का मनाया जन्म दिन*

डीके निगम संवाददाता

बुलंदशहर। नगर के दिल्ली रोड भूड़ पर स्थित किंग्सवुड पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर दो अक्टूबर को स्कूल केंपस् में दोनों महापुरुषो की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उनको शत शत नमन कर उनके आदर्शो को अपनी लाइफ में आत्मसात करने की अपील की। स्कूल के प्रबन्धक आसिफ नदीम ने कहा कि भारत एक विशाल देश है। गांधीजी ने सत्य, अहिंसा व समय की पाबन्दी पर चलकर देश को बिना खडग बिना ढाल के अंग्रेजो की दासता से मुल्क के लोगो को आजादी दिलाई वहीँ शास्त्री जी देश के ऐसे प्रधानमंत्री रहे जिनका अपना स्वयं का कोई घर नही था उनकी सादगी व ईमानदारी के साथ पूर्ण किया गया कार्यकाल देश के लोगो को हमेशा याद किया जायेगा। प्रधानाचार्य उमेश कुमार व एडमिनिस्ट्रेटर फरीद अंसारी ने सयुक्त रूप से कहा कि हमको इन महापुरुषो के बताये हुए मार्ग का अनुसरण कर आपसी घृणा व् वैमन्यसयता को छोड़कर भाईचारे को मजबूत कर देश को उन्नति के रास्ते पर चलने में भरपूर सहयोग करना चाहिये। वहीँ गाँधी जी की प्रिय धुन “रघुपति राघव राजा राम पतित के पावन सीता राम” ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको संमति दे भगवान् “को सुन उनको श्रदा सुमन अर्पित किये। उस समय आसिफ नदीम, फरीद अंसारी, उमेश कुमार, तहसीन मैंम्, फौजिया मैम, मिनाक्षी, नेहा गुप्ता, साबिया, प्रियंका गौतम, अलकमा, यासमीन, आँचल, शबेनूर, ज्ञानवी, इकरा आदि समस्त स्कूल स्टाफ् मौजूद रहा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img