समाजसेवा में योगदान पर विनोद दीक्षित सम्मानित।

यातायात जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान के क्षेत्र में लगातार कर रहे कार्य
विशेष संवाददाता डीके निगम
मथुरा। सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय बृज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित को उनके उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए समाजसेवियों ने सम्मानित किया। यातायात जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान सहित विभिन्न अभियानों में योगदान के लिए उनके प्रयासों की सराहना की गई।
सम्मान के दौरान समाजसेवियों ने कहा कि विनोद दीक्षित लंबे समय से समाजहित के कार्यों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। सम्मान प्राप्त करने के बाद उन्होंने सभी का आभार जताते हुए समाजहित के कार्यों को आगे भी जारी रखने की बात कही। इस दौरान श्वेता शर्मा, चंद्र मोहन दीक्षित, बृजेश शर्मा, नरेंद्र दीक्षित, हेमंत अग्रवाल, अर्जुन सोलंकी और विकास यादव आदि मौजूद रहे।






