Tuesday, September 22, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedसहज जन सेवा केंद्र की आड़ में साइबर फ्रॉड का खुलासा, संचालक...

सहज जन सेवा केंद्र की आड़ में साइबर फ्रॉड का खुलासा, संचालक गिरफ्तार

जनसागर टुडे 

15,630 रुपये नकद समेत 18 ATM/क्रेडिट कार्ड, 13 पासबुक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद

मेहनाजपुर (आजमगढ़)। मेहनाजपुर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने साइबर फ्रॉड के मामले में कार्रवाई करते हुए सहज जन सेवा केंद्र संचालक अनिल कुमार पुत्र सरभू राम, निवासी जमुनीपुर, थाना मेहनाजपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ग्रामीणों की बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड व अन्य दस्तावेज अपने पास रखकर उनके खातों से धोखाधड़ीपूर्वक धनराशि निकालने अथवा ट्रांसफर करने का काम करता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15,630 रुपये नकद, 18 एटीएम/क्रेडिट कार्ड, 13 बैंक पासबुक, चार आधार कार्ड और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा एचपी लैपटॉप, दो माइक्रो एटीएम, बायोमैट्रिक मशीन, यूएसबी जीपीएस रिसीवर, कूटरचित प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान की मुहर तथा हस्ताक्षरित सादे कागज भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल को भी सीज किया है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img