जनसागर टुडे

आजमगढ़ – उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर माननीय श्री डॉ. अमर मुनेश्वर जी, प्रधानाचार्य, कमला देवी पब्लिक स्कूल, कल्याण (महाराष्ट्र) का आगमन हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और सम्मान का विषय रहा। अमर सर मूल रूप से महाराष्ट्र से हैं और पिछले लगभग 9 वर्षों से कमला देवी पब्लिक स्कूल, कल्याण में प्रधानाचार्य के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शिक्षा के प्रति उनका समर्पण और ज्ञान के प्रति उनकी रुचि उन्हें एक विशिष्ट व्यक्तित्व प्रदान करती है। उनके पास B.Ed., M.Ed., हिंदी, अर्थशास्त्र, Ph.D., M.B.A. सहित विभिन्न शैक्षणिक योग्यताएँ एवं डिग्रियाँ हैं। विशेष रूप से हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति उनका गहरा लगाव है। हिंदी पढ़ना, लिखना और साहित्य से जुड़ना उन्हें बेहद पसंद है। महाराष्ट्र की संस्कृति और अपनी मातृभूमि से गहरा जुड़ाव रखने के साथ-साथ अमर सर का उत्तर प्रदेश की संस्कृति, यहां के लोगों के व्यवहार, अपनापन और आत्मीयता के प्रति विशेष लगाव है। शायद यही अपनापन उन्हें बार-बार महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश की धरती पर खींच लाता है। आज के समय में जब लोग एक-दूसरे को धन तो दे सकते हैं, लेकिन अपना बहुमूल्य समय देना सबसे बड़ी बात है। ऐसे में किसी अपने का दूर से चलकर आपके बीच आना, समय देना और प्रेम एवं सम्मान बांटना अपने आप में बहुत मायने रखता है। इसी आत्मीयता और सम्मान के भाव के साथ आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से माननीय अमर मुनेश्वर सर का संगठन के मोमेंटो एवं शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। यह केवल सम्मान का एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच प्रेम, अपनत्व और भाईचारे के एक विशेष रिश्ते को और मजबूत करने का अवसर था।
इस अवसर पर माननीय श्री संजय पांडेय जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन, श्री अनिल सिंह जी, श्री विशाल सिंह जी, जिला अध्यक्ष, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन, श्री धर्मेश सिंह, तहसील सेक्रेटरी, आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन सहित संगठन के अन्य साथी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रिश्ते केवल एक ही मिट्टी से नहीं बनते, कभी-कभी अपनापन दूर की धरती से भी इंसान को अपनी ओर खींच लाता है। महाराष्ट्र की धरती से आए हमारे प्रिय अमर मुनेश्वर सर के लिए उत्तर प्रदेश की धरती हमेशा इसी प्रेम, सम्मान और आत्मीयता के साथ स्वागत करती रहे—यही शुभकामना है।






