Friday, August 21, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedचीनी के बढ़ते दाम और जमाखोरी पर कार्रवाई की मांग, टीटू ठाकुर...

चीनी के बढ़ते दाम और जमाखोरी पर कार्रवाई की मांग, टीटू ठाकुर ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

लोनी /सुमनलता। उत्तर प्रदेश में चीनी के बढ़ते दाम और कथित जमाखोरी व कालाबाजारी को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा सभासद वार्ड-18, नगर पालिका परिषद लोनी, टीटू ठाकुर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में टीटू ठाकुर ने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह में चीनी के दामों में करीब 10 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि देखने को मिली है। इससे आम जनता, मध्यम वर्ग, छोटे दुकानदारों, चाय-नाश्ते के विक्रेताओं और मिठाई कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा चीनी की जमाखोरी रोकने के लिए 1 अगस्त 2026 से 30 नवंबर 2026 तक स्टॉक-होल्डिंग संबंधी नियम लागू किए जाने के बावजूद कुछ स्थानों पर निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का स्टॉक किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कृत्रिम रूप से कीमत बढ़ने से आम उपभोक्ताओं के हित प्रभावित हो रहे हैं।
पत्र में रखी प्रमुख मांगें….
टीटू ठाकुर ने प्रदेश के सभी जिलों में चीनी के थोक एवं खुदरा भाव की तत्काल जांच कराने, बड़े व्यापारियों और गोदामों में उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन कराने तथा निर्धारित सीमा से अधिक चीनी रखने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने चीनी की खरीद-बिक्री और गोदामों में रखे स्टॉक का रिकॉर्ड जांचने, जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर तत्काल छापेमारी एवं कानूनी कार्रवाई करने तथा प्रत्येक जिले में चीनी के उचित थोक एवं खुदरा मूल्य की निगरानी के लिए प्रशासनिक टीम गठित करने का सुझाव दिया।
पत्र में यह भी मांग की गई कि यदि किसी स्थान पर कृत्रिम रूप से चीनी की कीमत बढ़ाई जा रही है तो संबंधित दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और आम उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
टीटू ठाकुर ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में अनावश्यक वृद्धि आम जनता के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में पूरे प्रदेश में प्रभावी जांच और निगरानी के साथ दोषियों के खिलाफ समयबद्ध कार्रवाई जनहित में आवश्यक है।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img