Saturday, August 22, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedउप मुख्यमंत्री से अहमदगढ़ को नगर पंचायत बनाने की भाजपा नेता डीके...

उप मुख्यमंत्री से अहमदगढ़ को नगर पंचायत बनाने की भाजपा नेता डीके शर्मा ने की मांग।

उप मुख्यमंत्री से अहमदगढ़ को नगर पंचायत बनाने की भाजपा नेता डीके शर्मा ने की मांग।

डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर। अहमदगढ़ ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग तेज हो गई है। शनिवार को भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा ने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रूबी मीणा के साथ लखनऊ पहुंचकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपकर अहमदगढ़ को नगर पंचायत बनाने की मांग की।
शिकारपुर तहसील के पहासू ब्लॉक स्थित अहमदगढ़ गांव की आबादी करीब 20 हजार है। बड़ी आबादी होने के बावजूद ग्राम पंचायत को मिलने वाली सीमित निधि के कारण गांव में साफ-सफाई, नाली, खड़ंजा, सड़क सहित अन्य विकास कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत का दर्जा मिलने से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल सकेगी।
भाजपा नेता डीके शर्मा ने उप मुख्यमंत्री को दिए पत्र में बताया कि अहमदगढ़ को नगर पंचायत बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। ग्राम पंचायत को नगर पंचायत में शामिल किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी की रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है। इसके अलावा शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा द्वारा भी अहमदगढ़ को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है।
डीके शर्मा ने कहा कि नगर पंचायत बनने के बाद अहमदगढ़ में साफ-सफाई, नाली, सड़क, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार होगा। साथ ही ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से मामले में शीघ्र कार्रवाई करते हुए अहमदगढ़ को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने की मांग की।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img