Tuesday, August 18, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआजमगढ़: तरवां थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर में हुई चोरी का खुलासा!...

आजमगढ़: तरवां थाना क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर में हुई चोरी का खुलासा! पुलिस द्वारा आरोपी को किया गया गिरफ्तार

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ तरवां / सुरज सिंह – आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना पुलिस ने ब्यूटी पार्लर में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की ₹25,050 की नकदी बरामद की है। आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की गई। पुलिस के अनुसार, 13/14 अगस्त की रात ग्राम उंचहुवां निवासी संजय कुमार मौर्य के घर में पीछे से चढ़कर ब्यूटी पार्लर की दुकान में रखे ₹40,200 चोरी कर लिए गए थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई थी। मामले में 16 अगस्त को थाना तरवां में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना कर रहे उपनिरीक्षक रमेश सिंह पुलिस टीम के साथ 18 अगस्त की सुबह उंचहुआ तिराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने विनोद चौहान (24) निवासी ग्राम उंचहुवां (जोलवरिया) को जुंआ गांव जाने वाले मार्ग पर दर्रो मोड़ स्थित पुलिया के पास से करीब 6:35 बजे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ₹25,050 की चोरी की धनराशि बरामद हुई। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है!!

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img