Thursday, August 13, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedकिसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने भरी हुंकार, ट्रेड डील...

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने भरी हुंकार, ट्रेड डील का किया विरोध।

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत ने भरी हुंकार, ट्रेड डील का किया विरोध।

सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे किसान, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर 

बुलंदशहर। किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान सैकड़ों ट्रैक्टरों के काफिले के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां पर जिलाध्यक्ष एडवोकेट चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में किसानों ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर किसान हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान प्रस्तावित ट्रेड डील का भी विरोध किया गया।
भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन में किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की प्रभावी कानूनी गारंटी सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
किसानों ने आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए किसान पेंशन व्यवस्था लागू करने, आवारा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान का स्थायी समाधान करने तथा किसानों की कर्ज संबंधी समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की। इसके साथ ही बिजली और खेती से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने पर भी जोर दिया गया।
ज्ञापन में ग्रामीण क्षेत्रों की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और हर खेत तक पर्याप्त पानी पहुंचाने की मांग की गई। किसानों ने कृषि लागत कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की भी मांग रखी। वहीं, ट्रेड डील को किसान हितों के लिए नुकसानदायक बताते हुए इसका विरोध किया गया।
भाकियू नेताओं ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। यदि किसानों की समस्याओं की अनदेखी जारी रही तो संगठन आंदोलन को और व्यापक करेगा। उन्होंने सरकार से किसानों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
इस मौके पर बाबा दयाचंद त्यागी चौधरी गजेंद्र सिंह पिंटू प्रमुख कुमरपाल प्रधान लोकेन्द्र प्रधान बिशन सिरोही, लीलू प्रधान राहुल चौधरी अभय चौधरी, सुरेंद्र सिंह, केडी त्यागी, आलोक चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img