एनजीओ श्रद्धा ग्रुप के द्वारा तीज उत्सव भव्यता के साथ मनाया गया।
*
जनसागर टुडे संवाददाता राजीवअग्रवाल
गुलावठी
नगर गुलावठी में महाराजा अग्रसेन भवन के प्रांगण में एनजीओ श्रद्धा ग्रुप के द्वारा तीज उत्सव भव्यता के साथ मनाया गया, जिसमें महिलाओं ने काफी संख्या में हिस्सा लिया।
महिलाओं ने थाल मेकिंग, डांस, गाना प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लेकर कार्यक्रम को भव्यता दी ।
अतिथि के रूप में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दीप्ति मित्तल और यूट्यूब पूनम रावत उपस्थित रही।
कार्यक्रम में तीज क्वीन सोनम और शिल्पा जैन रही।
डांस नृत्य में पूनम दत्त और शैली त्यागी प्रथम स्थान पर रही।
द्वितीय स्थान पर गीता व प्रिया अग्रवाल रही।
थाल मेकिंग में मोनिका और शुभांगी ने बाजी मारी।
कार्यक्रम में एनजीओ अध्यक्ष (श्रद्धा ग्रुप) एकता गर्ग, ज्योति गर्ग, पूजा तेवतिया, अलका मित्तल, पूनम जिंदल, संगीता सिंघल, सीमा चौहान, काजल ,पूनम, रमा, शैली त्यागी, मिथिलेश, संगीता अग्रवाल, शिल्पी कंसल, रेखा मोदी, नीता , पूनम दत्त, सोनम,शिल्पा जैन, पूनम दत्त, शैली त्यागी, गीता ,प्रिया अग्रवाल, मोनिका, शुभांगी, आदि उपस्थित रहे।
तीज उत्सव पर वहां उपस्थित सभी सम्मानित सदस्यों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं प्रेषित की।
एनजीओ श्रद्धा ग्रुप अध्यक्ष एकता गर्ग ने सभी को हार्दिक बधाई देते हुए तीज उत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की व कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।






