Thursday, August 13, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedअहार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा...

अहार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा क्षेत्र।

अहार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा क्षेत्र।

बुलंदशहर/अहार में हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को अहार बस स्टैंड से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। अनूपशहर विधायक संजय शर्मा ने सुबह तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
तिरंगा यात्रा अहार बस स्टैंड से शुरू होकर मां अवंतिका देवी चौराहा, मौहरसा, बनवारीपुर, पौटा और चरौरा होते हुए जहांगीराबाद क्षेत्र की ओर रवाना हुई। बाइक सवार युवाओं के साथ बड़ी संख्या में बच्चे और बुजुर्ग भी हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए।
इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। इस मौके पर अमित लोधी, करनपाल सिंह, संजय पंडित आदि के नेतृत्व में निकली यात्रा में सैकड़ों युवा, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img