मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों से अस्पताल पहुंचे एसएसपी, जाना हालचाल।
चिकित्सकों से उपचार की ली जानकारी, जवानों का बढ़ाया हौसला।
डीके निगम संवाददाता

बुलंदशहर। थाना गुलावठी क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना। एसएसपी ने चिकित्सकों से दोनों पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और उपचार की प्रगति की जानकारी ली।
बताया गया कि 08/09-10 अगस्त की रात गुलावठी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान उपनिरीक्षक संदीप कुमार और कांस्टेबल नरेंद्र घायल हो गए थे। सोमवार को एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पांडेय अस्पताल पहुंचे और दोनों घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की।
एसएसपी ने चिकित्सकों से उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी लेते हुए जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने घायल पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की। एसएसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों का मनोबल और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।






