जनसागर टुडे
आजमगढ़ पवई / सूरज सिंह – पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” अभियान के तहत थाना पवई पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार लाखों रुपये मूल्य का मुकदमाती शराब व अन्य सामान नष्ट कराया। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में की गई।
न्यायालय एफटीसी-2 के आदेश पर 400 लीटर स्प्रिट, 624 पऊवा अपमिश्रित देशी शराब, 100 क्यूआर कोड, 100 ढक्कन, 7 किलोग्राम यूरिया, 1 किलोग्राम नौसादर, 71 खाली गत्ते, एल्कोहल मीटर, पैकिंग मशीन तथा 12 हजार रुपये नकद का विधिसम्मत निस्तारण किया गया।
यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। इस दौरान थानाध्यक्ष पवई मनीष पाल, मुख्य आरक्षी अखिलेश कुमार सहित थाना पवई पुलिस टीम मौजूद रही। पुलिस ने बताया कि अभियान के तहत न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।






