जनसागर टुडे
थाना प्रभारी मनीष पाल का छेत्रिय लोगो ने किया सराहना
आजमगढ़ पवई / सूरज सिंह – आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध तथा महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पवई पुलिस ने 10 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपित को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, वादिनी द्वारा थाना पवई में दी गई लिखित तहरीर में बताया गया कि रात्रि में बिजली न होने के कारण उसकी 10 वर्षीय पुत्री घर के बाहर सो रही थी, जबकि वह स्वयं घर के अंदर थी। इसी दौरान गांव निवासी अखिलेश बिन्द पुत्र सल्टू बिन्द ने कथित रूप से बालिका का मुंह कपड़े से दबाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के शोर मचाने पर उसकी मां बाहर निकल आई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर थाना पवई में संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पीआरवी कर्मियों ने आरोपी अखिलेश बिन्द को ग्राम खेमीपुर से पूछताछ के लिए थाना पवई लाया। इसके बाद थाना प्रभारी विशाल चक्रवर्ती के नेतृत्व में 28 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 1:50 बजे विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी को थाना परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है!!






