Thursday, July 16, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedमेहनाजपुर पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य साइबर प्रभारी दीपक राय द्वारा 70,000की धनराशि...

मेहनाजपुर पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य साइबर प्रभारी दीपक राय द्वारा 70,000की धनराशि पीड़ित को सुरछित वापस

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ मेहनाजपुर / सूरज सिंह – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना मेहनाजपुर स्थित साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक राय द्वारा एक सराहनीय सफलता प्राप्त की गई। थाना मेहनाजपुर के एक नागरिक द्वारा सूचना दी गई कि उनके बैंक खाते से 70000/रूपए की धनराशि साइबर ठगी के माध्यम से बिना जानकारी के निकाल ली गई है। सूचना मिलते ही मेहनाजपुर साइबर टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायत को NCRP पोर्टल पर पंजीकृत कराया तथा तकनीकी समन्वय के माध्यम से पूरी धनराशि रूपये 70000/रूपए- को नियमानुसार सुरक्षित रूप से पीड़ित के खाते में वापस कराया गया। जिसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी का आभार प्रकट किए।

पुलिस विभाग से नागरिगो को अपील 

वहीं आजमगढ़ पुलिस ने अपील किया की
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में तत्काल
साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या
www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
साथ ही अपने नजदीकी पुलिस थाने के साइबर हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img