जनसागर टुडे
आजमगढ़ अजय सिंह – आजमगढ़ नगर के श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में ‘स्कूल चलो अभियान’ के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना था। रैली का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सोनी ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने शिक्षा को हर बच्चे का मौलिक अधिकार बताते हुए अभिभावकों से बच्चों का नियमित नामांकन कराने की अपील की।विद्यालय के प्रबंधक मनीष रत्न अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला है। एनसीसी छात्राओं के नेतृत्व में अनुशासित ढंग से निकाली गई इस रैली में शिक्षिकाओं, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और मिड-डे-मील रसोइयों ने सक्रिय योगदान दिया। रैली के अंत में छात्राओं ने “आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को जरूर पढ़ाएंगे” और “हर बच्चा स्कूल जाए, शिक्षित भारत का सपना साकार बनाए” जैसे नारों के साथ शिक्षा के प्रति अलख जगाई।कहा कि इस अभियान के माध्यम से क्षेत्र के कई बच्चों को विद्यालय से जोड़ने का प्रयास किया गया ताकि कोई भी शिक्षा से वंचित न रह जाए।






