जनसागर टुडे
आजमगढ़ – आजमगढ़,कमिश्नर, आजमगढ़ की सुरक्षा ड्यूटी कर पुलिस लाइन लौट रहे आरक्षी बलवंत सिंह यादव की सड़क दुर्घटना में दुःखद मृत्यु हो गई। उन्हें आज पुलिस लाइन में पूरे राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई।घटना 15 जुलाई की रात लगभग 11 बजे *थाना सिधारी क्षेत्र के बेलईशा पुल के पास आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर हुई। अनुबंधित बस संख्या UP 50 DT 7577 की टक्कर से आरक्षी बलवंत सिंह यादव PNO-222050180 की मौके पर ही मौत हो गई।दिवंगत आरक्षी *बलवंत सिंह यादव पुत्र मोती सिंह यादव निवासी ग्राम करजरा, पोस्ट एवती, थाना धीना, जनपद चंदौली के रहने वाले थे। उनका जन्म 07 मार्च 1997 को हुआ था। 17 दिसंबर 2022 को उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह *कमिश्नर, आजमगढ़* की सुरक्षा गार्ड ड्यूटी में तैनात थे।घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई कर परिजनों को सूचित किया। पुलिस विभाग ने असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। पुलिस लाइन, आजमगढ़ में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में SSP डॉ. अनिल कुमार, ASP नगर मधुवन कुमार सिंह, ASP ग्रामीण चिराग जैन, CO नगर शुभम तोदी, CO सदर आस्था जायसवाल* सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने कर्तव्यनिष्ठ जवान को नम आंखों से अंतिम सलामी दी।






