Thursday, March 28, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमधर्मवृंदावन कुंभ की तैयारियां अभी तक नहीं हुई शुरू, संतों ने जताई...

वृंदावन कुंभ की तैयारियां अभी तक नहीं हुई शुरू, संतों ने जताई चिंता

वृंदावन में कुंभ को लेकर प्रशासनिक स्तर पर अभी तैयारियों की कोई शुरूआत नहीं हुई है। अनुमान लगाया गया था की तीन महिने बाद आयोजित होने वाले इस समागम में करीब 20 हजार संतों के शामिल होंगे, लेकिन कोरोना के चलते अब तक हुई तैयारियों की स्थिति संतों को चिंतित कर रही है।

Keshi_jstnews
Keshi_jstnews

कोरोना संक्रमण से पहले ही वृंदावन कुंभ मेले की तैयारियां प्रशासन ही नहीं शासन स्तर पर भी शुरू हो गयी थी, लेकिन अब सब कुछ रुक गया है।अब इस आयोजन में केवल तीन महिने का वक्त रह गया है। यमुना में इस दौरान होने वाले स्नान को लेकर भी कोई तैयारियां नहीं हुई हैं।

kumbh_jstnews
kumbh_jstnews

यहां तक कि मेले के लिए चुने हुए यमुना किनारे के क्षेत्र को समतल भी नहीं किया गया है। कहीं पानी भरा हुआ है तो कहीं अवैध कब्जा है। देशभर से आने वाले संतों के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। यमुना में आज भी वृंदावन के गंदे नालों का पानी सीधे गिर रहा है। बताया जा रहा है कि यहां तैयारियों को शुरू करने से पहले प्रशासनिक अधिकारी हरिद्वार पर नजरें बनाए हुए हैं।

 

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img