वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सइयाँ गवइया’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर प्रियंका सिंह ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस नेहा पाठक ने गरदा उड़ा दिया है और उनके साथ एक्टर राजा बाबू ने शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार संजय सनेही ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनीत शाह ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर विनीत शाह, क्रिएटिव डायरेक्टर तुषार केशरवानी, डीओपी संतोष यादव, कोरियोग्राफर राजा बाबू, एडिटर जेवन जेना और विशाल हैं। डीआई दुष्यंत चौहान, प्रोडक्शन हाउस बिलीव अस इंडिया प्रोडक्शंस ने प्रोडक्शन किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
सिंगर प्रियंका सिंह ने कहा कि वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स एमडी एवं फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार बहुत बड़े संगीतप्रेमी हैं। वे हमेशा से भोजपुरी इंडस्ट्री में बेहतरीन और क्वालिटी कंटेंट वाले गाने देने के लिए जाने जाते हैं। ‘सइयाँ गवइया’ भोजपुरी लोकगीत उन्हीं की पारखी नजर की ऐतिहासिक प्रस्तुति है। यह गीत मेरे दिल के करीब के बहुत करीब है। ऐसे गीत को जन-जन तक पहुँचाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से थैंक्यू।’