Wednesday, November 4, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRदादरी में निर्माण मलबा फैलाने वालों पर नगर पालिका सख्त, दुकानदारों को...

दादरी में निर्माण मलबा फैलाने वालों पर नगर पालिका सख्त, दुकानदारों को दी चेतावनी

जीटी रोड व रेलवे रोड पर निरीक्षण, खुले में रखी ईंट-बदरपुर को कराया गया कवर.
दादरी। शहर में बढ़ते धूल एवं वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए नगर पालिका परिषद दादरी ने सख्त रुख अपनाया है। अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता के निर्देश पर पालिका की टीम ने जीटी रोड और रेलवे रोड पर निरीक्षण अभियान चलाकर निर्माण सामग्री एवं मलबे के खुले में रखे जाने की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर ईंट, रेत, बदरपुर एवं अन्य निर्माण सामग्री खुले में डाल रखी थी, उन्हें तत्काल सामग्री को कंस्ट्रक्शन सेफ्टी नेट से कवर कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के नियमों की जानकारी देते हुए प्रदूषण नियंत्रण के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की हिदायत दी गई।
नगर पालिका परिषद की ओर से स्पष्ट किया गया कि निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले मलबे (C&D Waste) को खुले में डालना अथवा बिना उचित ढकाव के निर्माण सामग्री रखना पर्यावरण प्रदूषण का कारण बनता है। ऐसे मामलों में एनजीटी के निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता ने नगरवासियों, दुकानदारों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे ऐसा कोई सामान खुले में न रखें, जिससे धूल और वायु प्रदूषण फैलता हो। निर्माण सामग्री एवं मलबे का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें तथा शहर को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाने में सहयोग दें।
पालिका प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति निर्माण मलबे या निर्माण सामग्री के संबंध में एनजीटी के नियमों की अनदेखी करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1533 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img