रोहित कुमार बने एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष
डीके निगम संवाददाता
शिकारपुर/बुलंदशहर/पहासू क्षेत्र के गांव भैय्यापुर निवासी रोहित कुमार को भारतीय
जनता पार्टी के अनूसूचित मोर्चा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। रोहित कुमार को नई जिम्मेदारी मिलने पर ग्रामीणों और समर्थकों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।इस दौरान ग्रामीणों ने रोहित कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं रोहित कुमार ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने और शीर्ष नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।






