साधारण कार्यकर्ता पंकज शर्मा को भाजपा किसान मोर्चा में मिली जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
शीर्ष नेतृत्व, जिलाध्यक्ष विकास चौहान एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित कुमार सिंह का जताया आभार, संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प।
डीके निगम संवाददाता
शिकारपुर (बुलंदशहर)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में पंकज शर्मा को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति पर पंकज शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया।
पंकज शर्मा ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनके जैसे साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। यह उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि वह इस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन के प्रति सेवा, समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। वह पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने और किसानों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए कार्य करेंगे।
वहीं, जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पंकज शर्मा की नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों और समर्थकों में खुशी का माहौल है। उन्हें फोन पर और आवास पर पहुंचकर बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।






