अहमदगढ़ में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप,भाजपा नेता ने डीएम से की शिकायत।
पंचायत सचिव पर राजनीतिक द्वेष से काम करने का आरोप, चार रास्तों पर नाली व सीसी निर्माण की मांग।
- डीके निगम संवाददाता

शिकारपुर (बुलंदशहर)। पहासू ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत अहमदगढ़ में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डीके शर्मा ने जिलाधिकारी को जन समस्याओं भरा शिकायत पत्र भेजकर शिकायत की है। उन्होंने पंचायत सचिव पर राजनीतिक द्वेष के चलते जरूरी रास्तों पर निर्माण कार्य नहीं कराने और शिकायतों का गलत रिपोर्ट लगाकर निस्तारण करने का आरोप लगाया है।
शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि गांव के कई रास्तों पर जलभराव की समस्या बनी रहती है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है और घरों में भी पानी घुस जाता है। जलभराव के कारण लोगो के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं!उन्होंने टावर मोहल्ले में, सरदार सिंह बघेल के घर से तेज सिंह बघेल के मकान तक, मनवीर सिंह मास्टर जी के घर से शाहजी के ट्यूबवेल तक, बिजलीघर के सामने हाईवे से पानी की टंकी तक तथा मोहल्ला मोथरपुरा में अधूरे रास्तों पर नाली और सीसी निर्माण कराने की मांग की है। डीके शर्मा ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर आवश्यक विकास कार्य शीघ्र कराने और लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है।






