Tuesday, October 27, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआजमगढ़ में दो उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसएसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर...

आजमगढ़ में दो उपनिरीक्षक बने निरीक्षक, एसएसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई

जनसागर टुडे

देवगांव थाने में तैनात राजेश कुमार सिंह और योगेंद्र सिंह यादव को मिली पदोन्नति, पुलिस विभाग में खुशी का माहौल

आजमगढ़ – जनपद आजमगढ़ पुलिस के लिए गर्व और प्रसन्नता का अवसर है। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से जनपद में तैनात दो उपनिरीक्षकों को पदोन्नति देकर निरीक्षक बनाया गया है। इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय, आजमगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज श्रीवास्तव ने पदोन्नति प्राप्त दोनों पुलिसकर्मियों के कंधों पर निरीक्षक पद के स्टार लगाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पदोन्नति प्राप्त करने वालों में देवगांव थाने में तैनात राजेश कुमार सिंह और योगेंद्र सिंह यादव शामिल हैं। उपनिरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने के बाद दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने विश्वास जताया कि दोनों अधिकारी अपनी कार्यकुशलता, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासित कार्यशैली से आगे भी पुलिस विभाग का गौरव बढ़ाते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों अधिकारी नई जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने में योगदान देंगे। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम कौस्तुभ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह गौर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आजमगढ़ पुलिस परिवार की ओर से दोनों पदोन्नत निरीक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img