भव्य रूप से संपन्न हुई रामलीला, मुख्य अतिथि अनिल गुप्ता ने की भगवान श्रीराम की आरती
जनसागर टुडे गगन बंसल
संवाददाता
जहांगीराबाद। नगर में शुक्रवार को टाउन स्कूल स्थित रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला का समापन शुक्रवार को अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण माहौल में हो गया। श्री जनता आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पुण्य लाभ कमाया। आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अनिल गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम की आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात रामलीला कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि अनिल गुप्ता को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही, रामलीला कमेटी ने नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी को भी उनके विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान श्री जनता आदर्श रामलीला कमेटी ने रामलीला को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रमुख लोगों का आभार व्यक्त किया। कमेटी की ओर से काली कमेटी व काली खलीफा, झांकी कमेटी, रामलीला मंडली के कलाकारों, स्थानीय पत्रकारों तथा सभी सहयोगियों को पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन धन्नू राजौरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री जनता आदर्श रामलीला कमेटी के संस्थापक रामहरी गोयल, कमेटी अध्यक्ष मनोज गुप्ता, नवीन बंसल, नीतू पाठक, गोपाल शास्त्री, बब्बू भैया, सेंकी पाठक, हिर्देश पाठक, हिमांशु वार्ष्णेय, मोहित गर्ग, विक्रांत चौधरी, मुक्की सिंघल, राजा बाबू, रामगोपाल बंसल, रितिन गर्ग, रौनक बंसल, गौरब बंसल मेडिकल, रोहित अग्रवाल, नीतीश अग्रवाल व केपी सैनी सहित कमेटी के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।






