Friday, October 23, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRजनगणना में सहयोग करना राष्ट्रहित में सबसे बड़ा योगदान” – अधिशासी अधिकारी...

जनगणना में सहयोग करना राष्ट्रहित में सबसे बड़ा योगदान” – अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने लोनी की जनता से की अपील

लोनी में 3 केंद्रों पर 9 बैच में जनगणना कर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण, प्रतिदिन 450 कर्मियों को प्रशिक्षित करने की व्यवस्था
जनसागर टुडे | सुमन लता
लोनी, । जनगणना को सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद लोनी के चार्ज अधिकारी एवं श्रेणी-1 अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने क्षेत्र की समस्त जनता से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की नींव है। प्रत्येक नागरिक की सही जानकारी देश की विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए लोनी का प्रत्येक नागरिक जनगणना कर्मियों को सही एवं वास्तविक जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे।
अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने कहा कि जनगणना के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की घबराहट या भ्रम में रहने की आवश्यकता नहीं है। लोगों के घर पहुंचने वाले जनगणना कर्मियों को विधिवत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि जनगणना कर्मियों द्वारा पूछे जाने वाले सवालों का ईमानदारी से जवाब दें और परिवार, मकान, शिक्षा तथा उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित सही जानकारी उपलब्ध कराएं।
वैभव त्रिपाठी ने बताया कि लोनी में जनगणना कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए लोनी इंटर कॉलेज, इंदिरा बाल विद्यालय और श्रीराम इंटर कॉलेज सहित तीन प्रशिक्षण केंद्र बनाए गए हैं। यहां नौ बैच में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रतिदिन लगभग 450 कर्मियों को प्रशिक्षित करने की व्यवस्था की गई है, जिसमें शिक्षकों का भी विशेष योगदान मिल रहा है। प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किए जा रहे हैं, ताकि जनगणना का कार्य व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।
अधिशासी अधिकारी वैभव त्रिपाठी ने अपनी अपील के अंत में कहा कि जनगणना में सहयोग करना केवल नागरिक कर्तव्य नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास में योगदान देने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने लोनी की जनता से अपील की कि वे जनगणना कर्मियों का सम्मान करें, उन्हें आवश्यक सहयोग दें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कहा कि “गिनती में ही विकास की बुनियाद है। हर व्यक्ति की सही गणना से ही देश की योजनाओं को सही दिशा मिलती है। आइए, हम सभी जनगणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।”
40 सवालों के देने होंगे जवाब, दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं….
अधिशासी अधिकारी ने बताया कि जनगणना के दौरान नागरिकों से लगभग 40 सवाल पूछे जाएंगे। ये सवाल परिवार, मकान, शिक्षा और अन्य संबंधित जानकारियों पर आधारित होंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को किसी प्रकार के दस्तावेज जमा कराने की आवश्यकता नहीं है। लोगों से अपील की गई है कि वे जनगणना कर्मियों को सहयोग दें और किसी भी जानकारी को छिपाने के बजाय वास्तविक स्थिति से अवगत कराएं। उन्होंने जानकारी की गोपनीयता बनाए रखने तथा निर्धारित नियमों के अनुसार उसका उपयोग किए जाने की बात भी कही।
हर व्यक्ति की गणना जरूरी, कोई न छूटे पीछे……
वैभव त्रिपाठी ने कहा कि जनगणना में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। चाहे कोई झुग्गी में रहता हो, मजदूर हो, बेघर हो या आलीशान मकान में निवास करता हो, प्रत्येक व्यक्ति की गणना महत्वपूर्ण है। जनगणना के आंकड़े विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों के निर्माण में सहायक होते हैं। ऐसे में किसी भी व्यक्ति का गणना से छूटना उचित नहीं है।
उन्होंने बताया कि लोनी में जनगणना की प्रक्रिया के अंतर्गत मकान सूचीकरण का कार्य पूरा होने के बाद अब व्यक्तियों की गणना का चरण शुरू हो रहा है। इस चरण को सफल बनाने के लिए सभी नागरिकों का सहयोग बेहद आवश्यक है।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img