Monday, May 11, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशशिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत 'सेनुरवा के शान' वर्ल्डवाइड...

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स पर किया एक मिलियन व्यूज पार

भोजपुरी संगीत जगत की फेमस सिंगर शिल्पी राज और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी ने नया कीर्तिमान स्थापित करके तहलका मचा दिया है। बता दें कि सिंगर शिल्पी राज गाया हुआ और एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के शानदार अदाकारी से भरा भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ ने यूट्यूब पर एक मिलियन व्यूज पार कर मिलियन क्लब में शामिल हो गया है। संगीतप्रेमियों के लिए शानदार सौगातपूर्ण यह गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गीत में कोई माही श्रीवास्तव के डांस एवं एक्प्रेशन की तारीफ कर रहा है तो कोई शिल्पी राज की आवाज का कायल हो रहा है। यह गीत एक पारंपरिक लोकगीत की मिठास और आधुनिक संगीत के मिश्रण का बेहतरीन उदाहरण है। जिसका निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी रत्नाकर कुमार ने बड़े कैनवास पर किया है। इस गीत के वीडियो की बात करें तो एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने अपनी कातिल अदा और नजाकत से आग लगा दी है और बेहतरीन डांस मूव्स से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। उनके एक्सप्रेशंस और पारंपरिक परिधान में उनकी सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया है।

लिंकः https://youtu.be/hz4YUrsUPt0?si=3IS3kut4aFsSfYvZ

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर शिल्पी राज ने मधुर आवाज में गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने गरदा उड़ा दिया है और शानदार परफॉर्मेंस किया है। इस गाने को गीतकार एमपी यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार अभिषेक तिवारी ने मधुर संगीत दिया है। प्रोजेक्ट अनंजय रघुराज ने तैयार किया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी रंजन, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी एवं फ़िल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘सुपरहिट भोजपुरी लोकगीत ‘सेनुरवा के शान’ एक ऐसा गीत है, जो हमारी परंपरा और संस्कृति के गौरव को दर्शाता है। शिल्पी राज की आवाज और माही की परफॉर्मेंस ने इस सांग को मनोरंजनपूर्ण बना दिया है। हमें खुशी है कि मिलियन की तादाद में प्यार दे रहे हैं।’

सिंगर शिल्पी राज ने कहा कि ‘यह गाना मेरे दिल के बहुत करीब है। मैंने जब इस सांग की सिंगिंग की थी, तभी मुझे लगा था कि ये गाना हिट तो होगा ही। मुझे खुशी है कि यह गाना शादियों और उत्सवों की पहली पसंद बन गया है।’

एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने कहा कि ‘इस गाने को एक मिलियन से अधिक व्यूज मिलने पर मैं बहुत हैप्पी हूँ। इस सांग में मैंने अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। इस लोकगीत को हिट बनाने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू!’

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img