Tuesday, October 6, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedसंचारी रोगों से बचाव को लेकर शिकारपुर में निकाली जागरूकता रैली

संचारी रोगों से बचाव को लेकर शिकारपुर में निकाली जागरूकता रैली

संचारी रोगों से बचाव को लेकर शिकारपुर में निकाली जागरूकता रैली

स्वच्छता, जलभराव रोकने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का दिया संदेश।

डीके निगम संवाददाता
शिकारपुर। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिकारपुर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को संचारी रोगों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने और अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के प्रति जागरूक किया। रैली में स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों से घरों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी विशेष साफ-सफाई रखने की अपील की।

जागरूकता रैली के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को बताया कि बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरजनित एवं अन्य संचारी रोगों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और पानी की टंकियों, कूलर, गमलों सहित अन्य स्थानों की नियमित सफाई करते रहें। स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता से कई संचारी रोगों के प्रसार को काफी हद तक रोका जा सकता है।

रैली के दौरान लोगों को स्वच्छ पेयजल का प्रयोग करने, भोजन को ढककर रखने, व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देने तथा बुखार या बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई कि वे अभियान में सहयोग करते हुए अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखें तथा अन्य लोगों को भी संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें।

स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान का उद्देश्य केवल बीमारी का उपचार करना ही नहीं, बल्कि लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना भी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार लोगों के बीच पहुंचकर स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दे रही हैं।

इस अवसर पर डॉ. सुष्मिता स्नेहा, डॉ. आशीष शर्मा, वीरेश गोस्वामी, फार्मासिस्ट नीलम सिंह (ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर), डॉ. रूबी, ऑप्टोमेट्रिस्ट कांति देवी, एचवी सहित समस्त आशा एवं संगिनी तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img