Friday, September 25, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedत्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने के लिए पालिका ने लगाए...

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, अतिक्रमण हटाने के लिए पालिका ने लगाए लाल निशान ।

​गगन बंसल संवाददाता

जहांगीराबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर नगर पालिका प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और बाजारों को अतिक्रमणमुक्त बनाने के लिए अपनी कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को नगर पालिका की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों और बाजारों में पहुंचकर अतिक्रमण की सीमा का निर्धारण किया और नियमों का उल्लंघन कर बनाए गए हिस्सों पर लाल निशान लगाए।
​ बता दें कि ​हाल ही में नगर पालिका अधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में नगर के मुख्य मार्गों पर लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर गंभीर चर्चा हुई थी। उस दौरान व्यापारियों ने खुद ही अपने स्तर पर अतिक्रमण हटाने के लिए पालिका प्रशासन से 15 दिन का समय मांगा था। अधिकारियों व व्यापारियों के बीच निर्धारित की गई यह समय-सीमा पूरी होने के बाद अब पालिका ने सख्ती दिखाते हुए धरातल पर कार्रवाई शुरू कर दी है। ​त्योहारों के दिनों में बाजारों में उमड़ने वाली भारी भीड़ और जाम की समस्या से निपटने के लिए मुख्य मार्गों को चौड़ा करना प्रशासन की प्राथमिकता है। पालिका अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि लाल निशान के दायरे में आने वाले अतिक्रमण को यदि समय रहते स्वयं नहीं हटाया गया, तो पालिका द्वारा नियमानुसार विध्वंस व हटाने की कार्रवाई की जाएगी। ​इस प्रशासनिक कार्रवाई के बाद से शहर के दुकानदारों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया है, और कई लोग अपने स्तर पर अस्थायी अतिक्रमण को हटाने में जुट गए हैं। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) ओम गिरी ने बताया कि सड़कों और सार्वजनिक मार्गों पर अवैध अतिक्रमण के कारण आम जनता को भारी जाम और आवागमन की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। त्योहारों के सीजन को देखते हुए नगर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई पूरी सख्ती के साथ नियमानुसार की जाएगी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img