Friday, September 25, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedशिकारपुर के नए सीओ दीपक तिवारी ने संभाला चार्ज, अपराधियों और पुलिसकर्मियों...

शिकारपुर के नए सीओ दीपक तिवारी ने संभाला चार्ज, अपराधियों और पुलिसकर्मियों को दो टूक चेतावनी

शिकारपुर के नए सीओ दीपक तिवारी ने संभाला चार्ज, अपराधियों और पुलिसकर्मियों को दो टूक चेतावनी

कहा—अवैध कारोबार और लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, पीड़ितों को मिलेगा त्वरित व निष्पक्ष न्याय

डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर/शिकारपुर/ सिकंदराबाद से स्थानांतरित होकर आए नवागंतुक क्षेत्राधिकारी दीपक तिवारी ने शुक्रवार को शिकारपुर सर्किल का पदभार ग्रहण कर लिया। वहीं, पूर्व में तैनात सीओ प्रमोद कुमार सिंह का स्थानांतरण बुलंदशहर किया गया है। चार्ज संभालने के बाद सीओ ने पत्रकारों से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
सीओ दीपक तिवारी ने कहा कि थाने पर पहुंचने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा और उसे त्वरित एवं निष्पक्ष न्याय दिलाने का प्रयास होगा। उन्होंने अपराधियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि सर्किल क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध कारोबार अथवा गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिसकर्मियों को भी साफ संदेश—गलत काम में मिले तो कार्रवाई तय
सीओ ने मातहत पुलिसकर्मियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि ड्यूटी में लापरवाही या किसी अवैध गतिविधि में संलिप्तता सामने आने पर विभागीय कार्रवाई के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों से ईमानदारी, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। साथ ही आमजन से अपील की कि क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि अपराध पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। पदभार ग्रहण करने के बाद सीओ ने सर्किल के विभिन्न थानों का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्थाओं और अभिलेखों का जायजा भी लिया।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img