संगठन विस्तार पर जोर, जनसेवा के लिए वैश्य महासंगठन ने कसी कमर।
डीके निगम संवाददाता

बुलंदशहर/खुर्जा/अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की खुर्जा नगर इकाई की साधारण सभा में संगठन को मजबूत करने और समाजहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, जनसेवा और सामाजिक गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने पर जोर देते हुए संगठन की गतिविधियों को और धार देने का निर्णय लिया गया।
संगठन विस्तार के तहत नितिन अग्रवाल और शिवम् सिंघल को नगर इकाई से जोड़ा गया। नगर अध्यक्ष अर्पित गर्ग ने एकजुटता को संगठन की ताकत बताते हुए सदस्यों से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। महासचिव नितिन सिंघल ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। सभा में शरद सिंघल, अतुल गोविल, अभिषेक तायल, आशु तायल, विशाल गर्ग, पंकज गर्ग, कपिल गोयल, राजा गर्ग और विजय अग्रवाल सहित पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।






