फ्यूचर ईवी इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का हुआ शुभारंभ।

डीके निगम/फरीद अंसारी
बुलंदशहर। नगर के दिल्ली जीटी रोड स्थित चांदपुर तिराहे पर पर्यावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने के उद्देश्य से फ्यूचर ईवी इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम का शुभारंभ किया गया। शोरूम का उद्घाटन मोहम्मद हनीफ रजा एवं विनोद चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
शोरूम के संचालक मोहम्मद खालिद तथा सहयोगी पार्टनर नीरज चौहान और दानिश सैफी ने बताया कि शोरूम खोलने का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक स्कूटी प्रदूषणमुक्त होने के साथ ही कम शोर करती है और एक बार चार्ज होने पर मॉडल के अनुसार करीब 60 से 150 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।
उन्होंने बताया कि स्कूटी की कीमत करीब 55 हजार रुपये से शुरू होकर 85 हजार रुपये तक है। आकर्षक मॉडलों में उपलब्ध इन स्कूटियों को छात्र-छात्राएं भी आसानी से खरीद सकते हैं। ग्राहकों की सुविधा के लिए डाउन पेमेंट के साथ आसान किस्तों की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
शोरूम के उद्घाटन अवसर पर नगर के दर्जनों सभ्रांत नागरिक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।






